Tata Nexon VS Mahindra 3XO: भारतीय बाजार में SUV कॉम्पैक्ट गाड़ियों की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। गाड़ी लेने से पहले सभी लोगो के मन में ये सवाल जरूर उठता है की कौन सी गाड़ी उनके लिए बेस्ट रहेगी। एक तरफ टाटा द्वारा लांच टाटा नेक्सॉन है, जो सुरक्षा और मॉडर्न लुक के वजह से लम्बे समय से बेंचमार्क बना रहा है, वही दूसरी तरफ देखा जाए तो महिंद्रा SUV 3XO है, जो अपने जबरदस्त फीचर्स के साथ एग्रेसिव प्राइसिंग के वजह से मार्केट में बवाल मचा रहा है। अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे है तो एक बार यह इनफार्मेशन जरूर पढ़े।
तो चलिए जानते है Tata Nexon VS Mahindra 3XO दोनों ही कार्स के डिज़ाइन, परफॉर्मेंस,फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी को समझते है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Tata Nexon:
नई Tata Nexon की डिज़ाइन बोल्ड होने के साथ-साथ मस्कुलर भी है। नई नेक्सॉन में स्पिल्ट हेडलैम्प, सेटअप उभरी हुई बॉन्ड लाइंस उसका सिग्नेचर `अर्रो ` डिज़ाइन इस कार को एक अलग लुक देती है नेक्सॉन जब सड़क पे चलती है तो प्रीमियम और पुष्ट कार वाली फैलिन देवती है। इस कार की बिल्ड क्वालिटी टाटा की बात की जाए तो टाटा की इम्पैक्ट डिज़ाइन फिलॉसफी पर आधारित है,जो इस कार को सुरक्षित और मजबूत रूप देती है
Mahindra XUV 3XO:
महिंद्रा 3XO को पूरी तरह से नए एवोलुशन डिज़ाइन के आधार पर बनाया गया है। इसमें मॉडर्न LED हेडलैम्प (with C-shaped DRLs), एक बड़ा और बोल्ड ग्रिल, और एक न्यू कनेक्टेड LED टेललैंप दिया गया हैं। अगर Tata Nexon VS Mahindra 3XO में बेस्ट की बात करे तो, टाटा नेक्सॉन की तुलना में महिंद्रा 3XO अधिक मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लगता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है और XUV300 के मुक़ाबले काफी सुधार किया गया है।
Verdict: यह इस बात पर निर्भर करता है की आपको क्या पसंद है। यदि आपको बोल्ड और मस्कुलर लुक पसंद है तो आपके लिए Tata Nexon बेस्ट है। और यदि आपको एक नया मॉडर्न और फ्लैशी डिज़ाइन पसंद है तो Mahindra XUV 3XO ले सकते है।

इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Nexon VS Mahindra 3XO दोनों कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही विकल्पों में उपलब्ध हैं।
| इंजन | Tata Nexon | Mahindra XUV 3XO |
|---|---|---|
| पेट्रोल | 1.2L Turbo, 120 HP, 170 Nm | 1.2L Turbo, 110 HP, 200 Nm (mTGDi) |
| पेट्रोल (AT) | 5-Speed AMT / 7-Speed DCT | 6-Speed AT (Torque Converter) |
| डीजल | 1.5L, 115 HP, 260 Nm | 1.5L, 117 HP, 300 Nm |
| डीजल (AT) | 6-Speed AMT | 6-Speed AMT |
Tata Nexon: नेक्सॉन के इंजन को रिफाइंड और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड बनाया गया है। इसका पेट्रोल इंजन शहरी ड्राइविंग के लिए बेस्ट हो सकता है और इसका DCT ऑटोमेटिक विकल्प स्मूथ है। इसका डीजल इंजन अपने शानदार टार्क बेस्ट माना जाता है जिससे हाईवे पर ओवरटेकिंग करना और भी आसान हो जाता है।
Mahindra XUV 3XO: इस गाड़ी का सबसे बड़ा हथियार इसके mTGDi (Turbocharged Gasoline Direct Injection) को माना जाता है। इसका हॉर्सपॉवर कम होने के बावजूद, यह 200Nm का टॉर्क देने में सक्षम है, जो नेक्सॉन के पेट्रोल इंजन से ज्यादा है। जिस वजह से इस कार को मिलता है बेहतर एक्सिलरेशन और बेहतर इन-सिटी परफॉर्मेंस। इसका डीजल इंजन 300 Nm के भारी-भरकम टॉर्क के साथ इस सेगमेंट में सबसे शक्तिसाली है।
Verdict: बेहतर परफॉर्मेंस और पॉवरफुल टॉर्क के मामले में, Mahindra 3XO पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन नेक्सॉन से बेहतर परफॉर्म करते हुवे दीखते है। हालाँकि, Tata Nexon का इंजन Mahindra XUV 3XO के अपेक्षा अधिक रिफाइंड है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Tata Nexon: नेक्सॉन को भी फीचर्स के मामले में कम नहीं कह सकते है। इस कार में एक 10.25-inch टचस्क्रीन, 7-inch डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कई सारे फीचर्स मिल जाते हैं।
Mahindra XUV 3XO: 3XO ने फीचर्स की लड़ाई में अपना एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। इस सेगमेंट की ये पहली पैनोरामिक सनरूफ कार है। साथ ही, इसमें एक बड़ी 10.25-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-inch टचस्क्रीन दिया गया है जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सुविधा भी है। इसका सबसे बड़ा फीचर है लेवल 2 ADAS जिसमें Adaptive Cruise Control और Lane Keep Assist जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं, जो Tata Nexon के ADAS से भी एक कदम आगे हैं।
Verdict: Tata Nexon VS Mahindra 3XO में फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में Mahindra XUV 3XO गेम चेंजर साबित होता है। इसमें मिलने वाले पैनोरामिक सनरूफ और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे एक अलग लेवल पर ले जाते हैं।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी (VFM)
Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत ₹ 7.49 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप-वेरीएंट (पेट्रोल AT) ₹ 15.49 लाख तक जाता है।
Tata Nexon की कीमत ₹ 8.15 लाख से शुरू होकर ₹ 15.70 लाख तक जाता है।
कीमत की तुलना करने पर स्पष्ट है कि Mahindra XUV 3XO टाटा नेक्सन की तुलना में लगभग ₹ 50,000 से ₹ 70,000 तक सस्ती मिल जाती है, और इसके साथ ही इसमें ज्यादा फीचर्स भी देखने को मिल जाता हैं।
Verdict: Tata Nexon VS Mahindra 3XO वैल्यू फॉर मनी के मामले में Mahindra XUV 3XO का कोई जवाब नहीं है। कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलना इसे भारतीय बाजार में इस सेगमेंट का सबसे आक्रामक कार बनाता है।
क्या हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होना कोई बीमारी है, कारण, लक्षण और 5 घरेलु उपाय

Hi! Hope your day is going smoothly.
Hello, I support web platforms through financial grants. This is a genuine program. Would you be open to exploring backing opportunities? Please contact me on WhatsApp +79885244972
Pingback: क्यों बंद हो रही है भारत में सस्ती कारें? अब क्या है ग्राहकों की पसंद।
Hi! Hope your day is going smoothly.
Hello, I offer financial grants to quality web projects. No obligations involved. Available to talk about backing your platform? Please contact me on WhatsApp +48698143637
Warm greetings! Hope you’re doing well.
Dear Administrator, I provide financial grants to help websites reach their potential. Your platform caught my attention. Open to conversation about support? Please contact me on WhatsApp +971563576500