VinFast Evo Grand Review 2026: 262km Range, 70km Speed & Price

VinFast Evo Grand Review: आज हम यह जानेंगे की जो लोग पहली बार बाइक खरीदने जा रहे है क्या ‘विनफास्ट इवो ग्रैंड’ उनके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है?

VinFast Evo Grand Review: आप सभी को जान कर खुसी होगी की भारतीय बाजार में विनफास्ट अपनी स्कूटर को जल्द ही लाने वाली है ऐसे मेंआज के समय जब दुनिया भर में तेल और ऊर्जा संकट से लोग परेशान है तब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की डिमांड भी बढ़ने लगी है, आपको बता दे की विनफास्ट ‘इवो सीरीज’ के साथ मार्केट में एक नई पहचान बनाई है। विनफास्ट की यह ‘सीरीज’ किफायती होने के साथ ही मिड-रेंज सेगमेंट में आती है -सीधी भाषा में कहे तो एंट्री-लेवल मॉडल से ऊपर, लेकिन महंगे व प्रीमियम स्कूटरों से कम कीमत में उपलब्ध है। इस सीरीज के विनफास्ट इवो ग्रैंड स्कूटर को हमने बारीकी से अनुभव किया है। आज इसी अनुभव को आप लोगो के साथ साझा करूँगा।

VinFast Evo Grand Review 2026: 262km Range, 70km Speed & Price
VinFast Evo Grand Review 2026

देखने कॉम्पैक्ट और फुर्तीला

विनफास्ट इवो ग्रैंड की लुक की बात करे तो यह स्कूटर देखने में छोटा, हल्का और शहरी ट्रैफिक वाले रोड चलने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाता है। मक्खन जैसे स्मूथ हैंडलिंग और कॉम्पैक्ट साइज होने से ‘विनफास्ट इवो ग्रैंड’ को ट्रैक पर चलाने में काफी मजेदार अनुभव देता है।

लेकिन एक ध्यान दे – इस स्कूटर की सीट और एग्रोनॉमिक्स उन लोगो के लिए थोड़ा कम्फर्टेबल नहीं है जो लोग थोड़े लम्बे और भारी वजन के है। यदि आप , 5’11” इंच (लगभग 5.9 फिट) लम्बे और 96 किलो वजन वाले या इससे अधिक है तो यह स्कूटर आपके लिए थोड़ा छोटा लग सकता है। वही छोटे और कम वजन वाले लोगो के लिए कम्फर्टेबल है। साथ ही इस स्कूटी की खास बात ये भी है की इसके स्विच और बटन हाई क़्वालिटी के दिए गए है, जो प्रीमियम अनुभव देता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी: कितना दमदार है इवो ग्रैंड स्कूटर में?

इवो ग्रैंड में 2.25 kW (3.06 hp) की अधिकतम क्षमता वाली मोटर दी गई है। जो की सिटी में राइडिंग करने वालो के लिए पर्याप्त है। इस स्कूटी की सबसे बड़ी खूबी यह है की इसमें बैटरी विकल्प भी देखने को मिल जाता है।

सिंगल बैटरी पैक (2.4 kWh): सिंगल बैटरी के साथ आने वाली इवो ग्रैंड एक बार चार्ज करने पर 134 किमी की रेंज देती है।

डुअल बैटरी पैक: वही डुअल बैटरी के साथ आने वाली इवो ग्रैंड स्कूटी में रेंज बढ़कर 262 किमी (IDC रेंज) हो जाती है, जो इवो ग्रैंड बाइक को लंबे सफर के लिए भी भरोसेमंद बनाती है।

टॉप स्पीड के साथ रियल राइडिंग अनुभव:

ट्रैक पर टेस्ट के दौरान यह देखा गया की, यह स्कूटर 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार बिना किसी रुकावट के बड़ी ही आसानी से पकड़ लेता है। उसके बाद धीरे-धीरे स्पीड बढ़ती है और कंपनी के अनुसार इवो ग्रैंड की अधिकतम गति 70 किमी/घंटा है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो तेज़ रफ्तार की बजाय आरामदायक और स्थिर ड्राइविंग ज्यादा पसंद करते हैं।

ब्रेक और टायर: सेफ्टी में कितना भरोसेमंद?

बात करे सेफ्टी फीचर्स की तो इस स्कूटर में आगे डिस्क ब्रेक दिया गया है और आगे व पीछे 90/90 अनुपात के 12-इंच के व्हील दिया गया हैं। इस कॉम्बिनेशन के साथ सिटी रोडों और छोटे पैच वाली सड़कों पर विनफास्ट इवो ग्रैंड स्कूटर जबरदस्त ग्रिप देता है।

किसके लिए बेस्ट है यह स्कूटर?

विनफास्ट इवो ग्रैंड (VinFast Evo Grand )साफ तौर पर कुछ खास लोगों को ध्यान में रखते हुवे बनाया गया है:

  • युवा और पहली बार दोपहिया वाहन खरीदने वाले ( light weight scooter for beginners): इसकी हैंडलिंग काफी आसान है और रख रखाव का खर्च भी कम है।
  • दिखावे से ज्यादा उपयोगिता चाहने वाले: यदि आप हाई स्पीड में बाइक चलाने (80-100 kmph) के शौकीन नहीं हैं, और डेली ऑफिस, कॉलेज या मार्केट जाने के लिए हल्के, फुर्तीले और किफायती स्कूटर चाहते हैं, तो विनफास्ट इवो ग्रैंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
  • छोटे राइडर्स के लिए: इसकी सीट और एर्गोनॉमिक्स छोटे कद वाले लोगों को ध्यान में रखते हुवे अधिक सहज बनाई गई हैं।

 

एक नज़र में स्पेक्स (तकनीकी विवरण): VinFast Evo Grand Review 

फीचर विवरण
सेगमेंट किफायती मिड-रेंज
मोटर पावर 2.25 kW (3.06 hp)
बैटरी विकल्प 2.4 kWh (सिंगल) / डुअल बैटरी
रेंज (सिंगल/डुअल) 134 किमी / 262 किमी (IDC)
टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा
व्हील आगे-पीछे 90/90 – 12 इंच
ब्रेक आगे डिस्क
स्विच गुणवत्ता उच्च गुणवत्ता
उपयुक्तता पहली बार खरीदार, हल्के-फुल्के युवा राइडर्स

निष्कर्ष: क्या आपको खरीदना चाहिए?

पेशेवर (Pros):
  • VinFast Evo Grand हल्का और फुर्तीला (शहर के लिए बेहतरीन) है।
  • लंबी रेंज (डुअल बैटरी का ऑप्शन) के साथ उपलब्ध
  • हाई क्वालिटी के स्विच
  • नये लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन
विपक्ष (Cons):
  • VinFast Evo Grand लंबे और भारी राइडर्स के लिए असुविधा जनक हो सकती है
  • VinFast Evo Grand की टॉप स्पीड केवल 70 किमी/घंटा (हाईवे के लिए कम) है

हमारी राय: VinFast Evo Grand Review के आधार पर यदि आपको एक ऐसा स्कूटर की तलाश हैं जो आपको बिना किसी झंझट के आपके ऑफिस तक ले जाए, कम रखरखाव में रहे, और आप भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर बिना देरी के आसानी से निकल सकें—तो विनफास्ट इवो ग्रैंड आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। अपने कद-काठी के हिसाब से एक बार टेस्ट राइड का अनुभव जरूर करें।

Read also….

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक बाइक प्राइस, स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ, बेहतरीन परफॉर्मेंस और माइलेज

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top