Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026: कीमत, माइलेज, सर्विस कॉस्ट और टॉप मॉडल

Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026: भारत की सबसे लोकप्रिय मानी जाने वाली 350cc मोटरसाइकिलों में से एक है। यदि आप 2026 में आप भी Royal Enfield Hunter 350 खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके मन में इसकी ऑन रोड कीमत, असली माइलेज, सर्विस कॉस्ट और सबसे महंगे मॉडल से जुड़े कई सवाल उठ रहे होंगे। इस लेख में हम Hunter 350 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से जानेंगे।

Royal Enfield Hunter 350 Quick Information

विवरण जानकारी
इंजन 349cc
माइलेज 32-38 kmpl
कीमत ₹1.37 लाख से शुरू
टॉप मॉडल Metro Rebel
सर्विस कॉस्ट ₹1000-3000
 Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026
Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026

Table of Contents

Royal Enfield Hunter 350 Price On Road 2026

Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026: की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.37 लाख से शुरू होकर ₹1.70 लाख के करीब तक जाती है। हंटर के नए अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कुछ नए रंग और वेरिएंट भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक विकल्प देखने को मिल जायेगा हैं।

Hunter 350 की ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्य, RTO चार्ज, इंश्योरेंस और अन्य शुल्कों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। सामान्यतः Hunter 350 की ऑन रोड कीमत लगभग ₹1.65 लाख से ₹2.10 लाख तक है, जो सिटी के अनुसार थोड़ा बहोत ऊपर नीचे देखने को मिल सकती है।

Hunter 350 की अनुमानित कीमत (2026)

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
Factory Black ₹1.37 लाख
Base Premium ₹1.49 लाख
Dapper / Rio ₹1.65 लाख
Rebel / Tokyo Black / London Red / Moonshot White ₹1.69 लाख के आसपास

नोट: शहर के अनुसार ऑन रोड कीमत अलग हो सकती है।

हंटर 350 के नए मॉडल की कीमत क्या है?

हंटर 350 के नए मॉडल की कीमत क्या है?: 2026 में लॉन्च किया गया हंटर का नया Base Premium वेरिएंट लगभग ₹1.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। इस वेरिएंट में Alloy Wheels, Tubeless Tyres, बेहतर सीट और कुछ प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेस मॉडल की तुलना में थोड़ा अधिक आकर्षक बनाते हैं।

हंटर 350 का असली माइलेज कितना होता है?

आपको बता दे की कंपनी द्वारा दावा किया गया माइलेज और वास्तविक माइलेज में थोड़ा बहोत अंतर आपको देखने को मिल सकता है। लेकिन जब हम वास्तविक माइलेज की जांच करने निकले तो हमने यह पाया की Hunter 350 आमतौर पर:

  • शहर में: 30-35 kmpl
  • हाईवे पर: 35-40 kmpl
  • मिश्रित उपयोग में: 32-38 kmpl

का माइलेज निकाल कर दे देती है

6 महीने बाद Hunter 350 का असली माइलेज कितना मिलता है?

यदि 6 महिने बाद के माइलेज की बात करे तो नई बाइक के मुकाबले 4-6 महीने बाद बाइक का इंजन पूरी तरह से सेट हो जाता है जिससे पहले के अपेछा माइलेज में थोड़ा सुधार देखने को मिलता है।

जब हमने अन्य राइडर से उनका अनुभव पता किया तो बहोतो का कहना था की सामान्य उपयोग में निम्नलिखित माइलेज देखने को मिलता है:

राइडिंग कंडीशन वास्तविक माइलेज
शहर में ट्रैफिक 30-34 kmpl
मिश्रित उपयोग 32-36 kmpl
हाईवे पर 35-40 kmpl

जब हमने बाइक को 70-80 kmph की स्थिर गति पर चलाया और समय पर सर्विस करवाई तो हंटर 350 का 38-40 kmpl तक का माइलेज देखने को मिला।

6 महीने तक Hunter 350 चलाने के बाद मेरा अनुभव

यदि केवल इस बाइक की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Royal Enfield Hunter 350 देखने में एक सामान्य 350cc बाइक लगती है, लेकिन वास्तविक अनुभव इससे काफी अलग है। लगभग 6 महीने तक नियमित उपयोग करने के बाद हमें इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान हैंडलिंग महसूस होती है। शहर के ट्रैफिक में भी बाइक भारी नहीं लगती और U-Turn लेते समय भी काफी आसान रहता है।

इसका 349cc J-Series इंजन जो की लो RPM पर भी अच्छा टॉर्क देता है, जिससे बार-बार गियर बदलने की जरूरत बहोत कम पड़ती है। ऑफिस आने-जाने, बाजार जाने या फिर जो रोजाना 20-30 किलोमीटर चलाने वाले राइडर्स है उनके लिए Hunter 350 काफी आरामदायक साबित होती है।

हालांकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ लोगों को इस बाइक की सीट थोड़ी सख्त महसूस हो सकती है। यदि आप नियमित रूप से 200-300 किलोमीटर की राइड करने वाले हैं तो Royal Enfield Hunter 350 आपके लिए बेहतर सीट कुसल उपयोगी साबित हो सकता है।

शहर और हाईवे पर Hunter 350 का प्रदर्शन

शहर में अनुभव

Hunter 350 की सबसे बड़ी खूबी ये भी है की इसका हल्का वजन होने के साथ-साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन है। यही कारण है कि Royal Enfield की अन्य 350cc बाइक्स की तुलना में शहर में इस बाइक की राइड ज्यादा आसान महसूस होती है। ट्रैफिक में इस बाइक को नियंत्रित करना बहोत आसान है और नए राइडर्स भी इसे आत्मविश्वास के साथ ट्रैफिक वाले रोड पे चला सकते हैं।

हाईवे पर अनुभव

हाईवे पर 80-100 kmph की गति से चलने पर भी Royal Enfield Hunter 350 काफी स्थिर महसूस कराती है। इसका इंजन बहोत स्मूद रहता है जिसके वजह से वाइब्रेशन भी बहुत ज्यादा नहीं होते। हालांकि लंबे हाईवे टूर करने वाले राइडर्स जो Bullet 350 या Classic 350 की राइड कर चुके है उनके लिए यह बाइक थोड़ी कम आरामदायक महसूस हो सकती है क्योंकि Hunter 350 का डिजाइन खास तौर से शहरी राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Hunter 350 की कुछ सामान्य समस्याएं

हर बाइक में कुछ न कुछ कमिया होती है Hunter 350 में भी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें खरीदने से पहले जान लेना चाहिए।

1. सीट कम्फर्ट

लंबी दूरी की यात्रा करते समय कुछ राइडर्स को सीट थोड़ा सख्त महसूस हो सकता हैं।

2. रियर सस्पेंशन

खराब सड़कों पर पीछे का सस्पेंशन कभी-कभी अपने कठोर होने का अहसास करता है।

3. विंड प्रोटेक्शन की कमी

हाईवे पर 90 kmph से अधिक स्पीड पर चलने पर हवा का दबाव महसूस होता है क्योंकि इस बाइक में फैक्ट्री फिटेड विंडस्क्रीन नहीं मिलती हैं।

4. छोटा फ्यूल टैंक

13 लीटर का टैंक छोटे राइडर्स के लिए तो पर्याप्त है, लेकिन लंबे टूर पर इस बाइक में अधिक बार फ्यूल भरवाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इन समस्याओं के बावजूद भी अधिकांश लोगो के लिए Hunter 350 बाइक एक भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाली बाइक के रूप में बहुत पसंद हैं।

Hunter 350 की 1 साल की Ownership Cost

यदि कोई राइडर सालभर में लगभग 10,000 किलोमीटर बाइक चलाता है तो अनुमानित खर्च कुछ इस प्रकार हो सकता है:

खर्च का प्रकार अनुमानित वार्षिक खर्च
सर्विस और मेंटेनेंस ₹3,000 – ₹6,000
इंश्योरेंस रिन्यूअल ₹2,000 – ₹4,000
पेट्रोल खर्च उपयोग के अनुसार
अन्य छोटे खर्च ₹1,000 – ₹3,000

कुल मिलाकर कहे तो Hunter 350 की Ownership Cost Royal Enfield की अन्य सभी बाइक्स की तुलना में काफी संतुलित लगती है। सायद यही कारण है कि यह पहली बार Royal Enfield खरीदने वाले ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है।

क्या Hunter 350 रोजाना उपयोग के लिए सही बाइक है?

मै अपने अनुभव से कहु तो यदि आप मुख्य रूप से शहर, ऑफिस, कॉलेज या वीकेंड राइड के लिए बाइक लेना चाहते है, तो मुझे लगता है की Hunter 350 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस इस बाइक की कम मेंटेनेंस लागत, आसान हैंडलिंग और संतुलित माइलेज इस बाइक को दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। वहीं जो लोग ज्यादा टाइम लंबी हाईवे टूरिंग करते हैं, वे Classic 350 या Bullet 350 जैसे विकल्पों पर भी एक बार विचार कर सकते हैं।

Hunter 350 की सर्विस लागत कितनी है?

Royal Enfield Hunter 350 की मेंटेनेंस लागत की बात की जाये तो अन्य Royal Enfield मॉडलों की तुलना में हंटर 350 का मेंटेनेंस काफी किफायती मानी जाती है।

औसतन:

  • पहली सर्विस: ₹500 – ₹1,000
  • दूसरी सर्विस: ₹1,000 – ₹1,500
  • नियमित सर्विस: ₹1,200 – ₹2,000

यदि Hunter 350 बाइक को नियमित रूप से चलाया जाये और मेंटेनेंस का ध्यान रखा जाये तो इस गाड़ी की वार्षिक सर्विस खर्च लगभग ₹3,000 से ₹6,000 के बीच पड़ सकता है।

हंटर 350 का सबसे महंगा मॉडल कौन सा है?

2026 में Hunter 350 का सबसे महंगा मॉडल देखा जाए तो Metro Rebel सीरीज को माना गया है, जिसमें Tokyo Black, Rebel Blue, London Red, Moonshot White और Mumbai Yellow जैसे प्रीमियम कलर विकल्प के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं।

इस वेरिएंट में आपको मिलते हैं:

  • Dual Channel ABS
  • Alloy Wheels
  • Tubeless Tyres
  • Tripper Navigation Support
  • Premium Color Schemes
  • बेहतर Instrument Console

इन वेरिइन सभी वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत की बात की जाए तो लगभग ₹1.69 लाख तक के आस-पास पहोच जाती है।एंट्स की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.69 लाख तक जाती है।

Hunter 350 खरीदने के फायदे

1. शहर के लिए शानदार बाइक

Hunter 350 बाइक का वजन अन्य Royal Enfield बाइक्स की तुलना में बहोत कम है, जिससे इस बाइक को ट्रैफिक में चलाना बहोत ही आसान हो जाता है।

2. दमदार 349cc इंजन

इस बाइक में 349cc J-Series इंजन मिल जाता है जो लगभग 20.2 bhp पावर और 27 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।

3. कम मेंटेनेंस

हंटर 350 बाइक के स्पेयर पार्ट्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं और इसका सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है।

4. बेहतरीन रीसेल वैल्यू

Royal Enfield ब्रांड की मजबूत लोकप्रियता के कारण Hunter 350 की रीसेल वैल्यू भी अच्छी बनी रहती है।

क्या 2026 में Hunter 350 खरीदना सही रहेगा?

यदि आपका बजट ₹2 लाख से कम या आस-पास है और आप एक ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, अच्छी माइलेज दे साथ ही कम मेंटेनेंस मांगती हो और Royal Enfield का भरोसा भी प्रदान करे, तो ऐसे में Hunter 350 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

देखा जाए तो यह बाइक खासकर उन युवाओं के लिए जो, कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और पहली Royal Enfield खरीदने वाले ग्राहक है उनके के लिए काफी लोकप्रिय और बेस्ट ऑप्शन है।

FAQ

Hunter 350 का टॉप स्पीड कितना है?

Hunter 350 की टॉप स्पीड की बात करे तो लगभग 110-120 kmph है।

क्या Hunter 350 लॉन्ग राइड के लिए सही है?

Hunter 350 लॉन्ग राइड के लिए उपयुक्त बाइक है, लेकिन लॉन्ग राइड में कभी कभी सीट थोडा असहज महसूस करा सकता है

Hunter 350 की सर्विस कितने KM पर होती है?

Hunter 350 बाइक की पहली सर्विस 500 KM, दूसरी 5,000 KM और उसके बाद हर 10,000 KM पर होती है।

Hunter 350 का Maintenance Cost कितना है?

Hunter 350 का सालाना मेंटेनेंस खर्च लगभग ₹3,000 से ₹6,000 तक हो सकता है।

क्या Hunter 350 Beginners के लिए अच्छी बाइक है?

हाँ, आसान हैंडलिंग और कम सीट हाइट होने के कारण Hunter 350 Beginners की पहली पसंद बनती चली जा रही है।

निष्कर्ष

2026 में Royal Enfield Hunter 350 की कीमत (Royal Enfield Hunter 350 On Road Price 2026) लगभग ₹1.37 लाख से शुरू होकर ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस बाइक की ऑन रोड कीमत शहर के अनुसार ₹1.65 लाख से ₹2.10 लाख तक के बीच हो सकती है। इसका वास्तविक माइलेज जो निकल के आती है वो 32-38 kmpl के बीच रहता है और इसके नियमित सर्विस पर सालाना खर्च लगभग ₹3,000-₹6,000 तक आता है। यदि आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट का संतुलित मिश्रण हो तो Hunter 350 निश्चित रूप से आपके लिए विचार करने योग्य बाइक है।

बुलेट से भी पावरफुल है royal enfield classic 250 देती है 250cc की इंजन के साथ 29KM/L माइलेज

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top